समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूत करने का रहेगा हमेशा प्रयास - अंकित मौर्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति और श्याम लाल पाल की संस्तुति पर मिला दायित्व
अंकित मौर्य के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर संगठन को मजबूत करने की जताई गई उम्मीद
प्रमुख संवाददाता
लखनऊ l समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और पिछड़े वर्ग की भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में अंकित मौर्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर अंकित मौर्य को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया गया है। मनोनयन पत्र के अनुसार, अंकित मौर्य पुत्र श्री कृष्णपाल मौर्य, निवासी ग्राम एवं पोस्ट नीवा, सरोजनीनगर, लखनऊ को यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत एवं गतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अंकित मौर्य को प्रदेश सचिव बनाए जाने से उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। नई जिम्मेदारी के माध्यम से उनसे युवाओ, पिछड़े वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने, उनकी समस्याओं को संगठन के समक्ष उठाने तथा पार्टी की सामाजिक न्याय और समानता से जुड़ी विचारधारा को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की जा रही है। राजनीतिक दृष्टि से पिछड़ा वर्ग समाजवादी पार्टी का एक महत्वपूर्ण आधार माना जाता है। ऐसे में प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारियां सौंपना संगठनात्मक विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की कवायद के रूप में देखा जा सकता है। सपा पार्टी के नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि अंकित मौर्य संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

Comments
Post a Comment