गुप्तार घाट पर की साफ-सफाई, गांधी और शास्त्री को अर्पित की श्रद्धांजलि
ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को गुप्तार घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने घाट परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित गांधी पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान दिया। उनका जीवन देश के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है।
विधायक ने कहा कि स्वच्छ भारत का संकल्प तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों और घाटों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment