ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती पर कांग्रेस पार्टी ने विविध कार्यक्रम कर उनको याद किया।
कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारायण सिंह तथा संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ने किया.
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा दक्षिण अफ्रीका में कानून की पढ़ाई पढ़ने के बाद भारत लौटे बापू ने इस देश के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को एक नई दिशा दी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह ,दांडी यात्रा, करो या मरो तथा अंग्रेजों भारत छोड़ो जैसे आंदोलन आंदोलन का नेतृत्व इस देश को पराधीनता के चंगुल से मुक्त कराया।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। गांधी के विचारों से सिर्फ हमारे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग प्रभावित रहते हैं और उनके आदर्शों का पालन करते हैं। इसी वजह से आज का दिन पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह तथा पीसीसी सदस्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जन्म हुआ था जिन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दे इस देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया।
पूर्व विधायक माधव प्रसाद ने कहा आज ही के दिन पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी का भी जन्म हुआ था।मसुरियादीन एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय संविधान सभा, और तत्पश्चात चार बार लोकसभा के सदस्य रहे।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को केवल व्यक्तिगत जीवन के आदर्श के रूप में नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित किया। दक्षिण अफ्रीका में सत्याग्रह के प्रयोगों के बाद वर्ष 1915 में भारत लौटे गांधी जी ने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन का व्यापक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,रेनू राय ,उमेश उपाध्याय, सेवादल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, उमेश उपाध्याय, कविंद्र साहनी , शैलेन्द्र मणि पाण्डेय,पंकज सिंह,बसंत मिश्रा, राजकुमार पांडे धर्मेंद्र सिंह फास्टर, सुनील सिंह,कल्लू शर्मा, अशोक कुमार शर्मा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामसागर रावत अशोक कनौजिया हरजीत सिंह सलूजा अरुण साहू दयावती मदन बिहारी सिंह अशोक कुमार राय, डॉ विनोद गुप्ता,मोहम्मद जमील ,धीरेंद्र सिंह बबलू,देव कुमार वर्मा , चंचल सोनकर, विजय यादव आदि शामिल रहे।

Comments
Post a Comment