ब्यूरो रिपोर्ट रवि मौर्य
अयोध्या। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जिला एवं महानगर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के माध्यम से देश को नई दिशा दी, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सार्वजनिक जीवन का आधार बनाया। दोनों महापुरुषों का जीवन आज भी समाज और राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर ही लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को मजबूत किया जा सकता है।
महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि गांधी जी का सत्य और अहिंसा का संदेश तथा शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महापुरुषों के विचारों को केवल स्मरण करना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने आचरण और जनसेवा में उतारना भी आवश्यक है।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों महापुरुषों का संघर्ष देश की एकता, सामाजिक सद्भाव और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा, जिसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप नि0 महासचिव बख्तियार खान, महानगर महासचिव हामिद जाफर मीशम, हाज़ी फ़िरोज़ खान गब्बर,एजाज़ अहमद, आकिब खान, शावेज़ जाफरी,छोटेलाल यादव, राम अचल यादव,मो0 हलीम पप्पू, रामसागर वर्मा, राजेश पटेल,बाबूराम गौड़, वसी हैदर गुड्डू, अंसार अहमद, पृथ्वीराज यादव, सियाराम निषाद, सुरेंद्र यादव, राजितराम रावत, समारपाल सिंह यादव, शोयब खान,अली सईद खान, अक्षत श्रीवास्तव, सियाराम यादव,मो0असलम, सरोज यादव, सतीश यादव, पूजा वर्मा, चंदन यादव, बबलू यादव, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व नेता मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment