Skip to main content

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के एकमात्र चेहरा होंगे स्वामी प्रसाद मौर्य!

स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लोक मोर्चा हुआ गठित..

सम्यक पार्टी होगी महत्वपूर्ण भूमिका में..

मनोज मौर्य

लखनऊ उत्तर प्रदेश में स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में प्रदेश में नए राजनीतिक विकल्प के लिए लोक मोर्चा का गठन हुआ, जिसमें सम्यक पार्टी की एक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। 
यह तय हुआ है कि अति पिछड़े और दलित को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में भागीदारी मिलेगी। 
सत्ता में आते ही हर प्रकार की नौकरियों में आरक्षण लागू किया जाएगा और वर्गीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
लोक मोर्चा वर्तमान तानाशाह सरकार और प्रदेश की एक जाति विशेष के वर्चस्व को कायम करने वाले सपा और बसपा के व्यक्तिवादी, परिवारवादी और जातिवादी राजनीति और राजनीतिक दल का एक स्वस्थ विकल्प प्रस्तुत करेगा। 
मोर्चा के संयोजक स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे और यही आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के एकमात्र चेहरा होंगे।

नौ दलों का संयुक्त मोर्चा लोक मोर्चा बना है, जिसमें मोर्चे के संयोजक पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे, जिनकी खुद की अपनी जनता पार्टी है। 
इस गठबंधन में सम्यक पार्टी शामिल है, जिसके वर्तमान मुखिया राजामणि सुब्बैया राय हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी, विनय ठाकुर की जन सेवा दल और बी. पी. अशोक की पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, घनश्याम कोरी की स्वतंत्र जनता राज पार्टी, प्रमोद लोधी की सबका दल युनाइटेड, मोतीलाल शास्त्री की राष्ट्रीय समानता दल और सत्यनारायण मौर्य की सर्वलोकहित समाज पार्टी की पूर्ण सहमति है। ये सभी दल लोक मोर्चा के प्रमुख अंग हैं। आगे इस लोक मोर्चा के विस्तार के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य को अधिकृत किया गया है, लेकिन इस शर्त पर की मुख्यमंत्री का चेहरा सिर्फ और सिर्फ स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे।
यह लोक मोर्चा उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा और वंचित जातियों को शासन सत्ता में लाकर उत्तर प्रदेश के हर क्षेत्र में मूलभूत व्यापक गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन के लिए ईमानदारी से काम करेगा। 
यह गठबंधन 2027 के उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव के लिए हुआ है और इस लोक मोर्चा की ईमानदार नीति आगे इसके भविष्य को तय करेगी। 
लोक मोर्चा के प्रमुख मुद्दे अति पिछड़े, अति दलित और अल्पसंख्यक समाज की पसमांदा जातियों को समुचित जनसंख्या के अनुपात में आगामी उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनाव 2027 में समुचित भागीदारी के लिए टिकट का वितरण और शासन सत्ता में भागीदारी देना है और आरक्षण का दायरा बढ़ाकर, साथ ही साथ उसके वर्गीकरण का काम किया जाएगा।
यह सम्यक पार्टी के लिए एक अस्थायी पड़ाव है। सम्यक पार्टी की बहुजन समाज की अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन और विलय की प्रक्रिया चलती रहेगी। 
साथ ही, सम्यक पार्टी का बहुजन समाज की लोकतांत्रिक पार्टी बनाने का अभियान जारी रहेगा।

Comments

  1. स्वामी प्रसाद मौर्य जी जिंदाबाद जिंदाबाद जिंदाबाद नमो बुद्धा बुद्धमय भारतवर्ष जय संविधान जय भीम जय किसान जय जवानजय विज्ञान जय महान चक्रवर्ती सम्राट अशोकजी जय चंद्रगुप्त मौर्य जी जय पूर्वजों, जागो जागो ओबीसी sc st बहुजन मूलनिवासियों एक हो जाओ, मनुवादी पाखंडी rss बीजेपी कांग्रेस EVM को हटाओ, देश प्रदेश संविधान इतिहास रोजगार शिक्षा आरक्षण सामाजिक न्याय बचाओ, अपने पूर्वजों के पुराने घर तथागत बुद्धा धम्म में वापसी करे।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

रविंद्र प्रताप सिंह (रवि): वो शख्स जिसने मृत्यु के सन्नाटे में मानवता की आवाज़ बनकर 3800 शवों को दिया सम्मान

शमशान बना आशियाना, मोह माया से मुक्त मृत शरीरों में दिखा भगवान - रवि सिंह संवाददाता, लखनऊ l जब दुनिया ने अपने दरवाज़े बंद कर लिए थे, अपनों ने भी अपनों से मुँह फेर लिया था, अस्पतालों में साँसे रुक रही थीं और शमशान घाटों में चिताएं लगातार जल रही थीं — उस भयावह मंजर में एक चेहरा ऐसा भी था, जो लोगों को जीवन में नहीं परंतु मृत्यु के बाद सम्मान दे रहा था। नाम है रविंद्र प्रताप सिंह उर्फ रवि, जो न सिर्फ एक कर्मठ कर्मचारी हैं, बल्कि मानवता के सबसे कठिन इम्तहान में खरे उतरने वाले सच्चे योद्धा हैं। शमशान घाट बना तपोस्थली साल 2021, अप्रैल का महीना... लखनऊ का बैकुंठ धाम शवदाह गृह देश के सबसे व्यस्त शमशान घाटों में बदल चुका था। चिताओं की आग बुझने का नाम नहीं ले रही थी। उस दौरान जब अधिकांश कर्मचारी भय से दूर हो गए, रवि ने पीछे नहीं देखा। उन्होंने 8 अप्रैल से 8 जून 2021 तक दो माह तक शमशान में ही रहकर — 3800 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया। यह सिर्फ आँकड़ा नहीं, हर एक शरीर के पीछे एक टूटता हुआ परिवार, एक आखिरी विदाई की पीड़ा, और रवि जैसे एक संवेदनशील हाथों की गरिमा थी। उनका कहना है — “मैंने मृत शरी...

“अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी: उजड़ने की कगार पर संजय कॉलोनी भाटी माइंस”

जितेंद्र कुशवाहा दिल्ली के दक्षिणी इलाके में स्थित संजय कॉलोनी भाटी माइंस के लोग आज भी अपने अधिकार और अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह वही कॉलोनी है, जिसे वर्ष 1976 में दिल्ली सरकार ने विधिवत बसाया था और यहां के निवासियों को पट्टे भी दिए गए थे। उस समय ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया था कि अब उन्हें एक स्थायी ठिकाना मिल गया है। लोग गांव से आए, मजदूरी की, और जीवनभर की कमाई लगाकर ईंट-पत्थर से अपने आशियाने खड़े किए। लेकिन 1991 में अफसरों की लापरवाही और सरकार की अनदेखी ने यहां के निवासियों की जिंदगी को अंधकार में धकेल दिया। अधिकारियों की एक गलत रिपोर्ट और अदूरदर्शी निर्णय के कारण पूरी कॉलोनी को रिज क्षेत्र (संरक्षित वन क्षेत्र) घोषित कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि 15 साल पहले जिन घरों को कानूनी मान्यता दी गई थी, वे अचानक “अवैध” हो गए। आज हालात यह हैं कि सरकार और प्रशासन उन्हीं घरों को तोड़ने पर आमादा है, जिन पर लोगों ने अपना खून-पसीना बहाकर जीवन की पूंजी लगा दी थी। इस अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए नव युवक ग्राम विकास समिति के सदस्य एवं ‘संसार जनकल्याण एक किरण फाउंडेशन’ के संस्थापक समाज...

नगर निकायों में कर्मचारियों से उच्च पद का कार्य लेना बंद होगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से उनके मूल पद से उच्च पद का कार्य लेने की प्रथा पर सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है, जिसके तहत अब किसी भी नगर निकाय में कार्यरत कर्मचारी से उसके मूलपद से अधिक जिम्मेदारी वाला कार्य नहीं लिया जाएगा।  मुख्यमंत्री कार्यालय को ऑनलाइन संदर्भ संख्या 60000180127355 के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें यह उजागर किया गया था कि प्रदेश के कई नगर निकायों में कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से अधिक काम लिया जा रहा है।  इस मामले पर 19 दिसंबर 2018 को संज्ञान लिया गया था, लेकिन अब इसे लेकर ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय निकाय निदेशालय, गोमती नगर विस्तार, लखनऊ की ओर से यह निर्देश प्रदेश के समस्त नगर आयुक्तों, जलकल विभाग के महाप्रबंधकों, डिविजनल जल संस्थानों के प्रमुखों और नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी कर्मचारी से उसके मूलपद से ऊपर के स्तर का कार्य लेना नि...